Rani Mukherji In Indian Kapil Show: ‘मर्दानी 3’ से पहले कपिल शर्मा शो में रानी मुखर्जी का धमाल, खास एपिसोड में पहुंचे बॉलीवुडे के तीनों खान

Rani Mukherji In Indian Kapil Show: रानी मुखर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में जुटी हैं और इसी सिलसिले में वह हाल ही में कपिल शर्मा में नजर आईं। शो में रानी का अंदाज बेहद चुलबुला और मजेदार रहा।

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड की देसी क्वीन रानी मुखर्जी हंसी मजाक के अड्डे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन में पहुंच गईं। अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन के लिए रानी ने कपिल शर्मा के मस्ती भरे मंच पर कमाल कर दिया। नेटफ्लिक्स पर 24 जनवरी रात 8 बजे रिलीज हो रहे इस एपिसोड में रानी का सामना हुआ 'तीन खानों' से, जब सनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा ने सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा व सैफ अली खान के किरदार निभाए। दर्शकों को हंसाने के साथ रानी ने अपनी पर्सनल लाइफ के राज भी खोले।

खान ट्रियो ने लगाया ठहाका

एपिसोड में सनील ग्रोवर ने आमिर-सलमान का डबल रोल किया, तो कृष्णा ने शाहरुख-गोविंदा का जलवा बिखेरा। किकू शारदा सैफ बने तो माहौल और गर्म हो गया। कपिल ने अपनी फेवरेट लाइन 'खंडाला में क्या करेंगे?' फेंकी, जिस पर सनील ने आमिर स्टाइल में जवाब दिया और खंडाला में टोफू फैक्ट्री खोलने की बात कर सबको ठहाका लगवा दिया। रानी ने भी चटखारे लेकर बताया कि कैसे ये कॉमेडियन उनकी फिल्म का मजा ले रहे थे। खास बात तब रही जब इस एपिसोड में 'मर्दानी 4' का कपिल ने आइडिया तक दे डाला।

नेशनल अवॉर्ड फिल्म का राज खोला रानी


रानी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के अपने रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मां की 'बंगाली टाइग्रेस' वाली आदतों से इंस्पायर होकर ये किरदार निभाया। कपिल ने पर्सनल सवाल दागा तो रानी ने पति आदित्य चोपड़ा को रोमांटिक पार्टनर के तौर पर 15/10 रेटिंग दे दी। घर में बॉस कौन, इस पर रानी बोलीं, "घर में मैं हूं, लेकिन वो मुझे हमेशा स्टार ही मानते हैं।" ये बातें सुन स्टूडियो तालियों से गूंज उठा।

'मर्दानी 3' की रिलीज से पहले धमाल

30 जनवरी को थिएटर्स में धमाल मचाने वाली 'मर्दानी 3' का प्रमोशन रानी ने जोरदार तरीके से किया। शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी करने वाली रानी का ये एपिसोड हंसी, इमोशन और प्रमोशन का जबरदस्त मिश्रण है। फैंस पहले से ही एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। रानी का ये अंदाज साबित करता है कि वो सिल्वर स्क्रीन हो या छोटा पर्दा, हर जगह छा जाती हैं।

शो का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। दर्शकों ने रानी की सहजता और खानों के साथ उनकी मज़ेदार बातचीत को खूब सराहा। कई फैंस ने लिखा कि रानी का यह अंदाज़ उन्हें उनके शुरुआती करियर की याद दिलाता है, जब वह अपनी चुलबुली और बिंदास पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लेती थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।