बॉलीवुड की देसी क्वीन रानी मुखर्जी हंसी मजाक के अड्डे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन में पहुंच गईं। अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन के लिए रानी ने कपिल शर्मा के मस्ती भरे मंच पर कमाल कर दिया। नेटफ्लिक्स पर 24 जनवरी रात 8 बजे रिलीज हो रहे इस एपिसोड में रानी का सामना हुआ 'तीन खानों' से, जब सनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा ने सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा व सैफ अली खान के किरदार निभाए। दर्शकों को हंसाने के साथ रानी ने अपनी पर्सनल लाइफ के राज भी खोले।
