Get App

Gold Silver Prices: दिल्ली में चांदी गिरकर 10 महीने के निचले स्तर पर, सोने में भी गिरावट

Gold Silver Prices: दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 4,000 रुपये गिरकर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक यह चांदी का 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 7:50 PM
Gold Silver Prices: दिल्ली में चांदी गिरकर 10 महीने के निचले स्तर पर, सोने में भी गिरावट
दिल्ली में सोना 500 रुपये गिरकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Prices:  दिल्ली सर्राफा बाजार में 27 अक्तूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। चांदी गिरकर 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे बंद हुई। सोने में 500 रुपये की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी का असर घरेलू बाजार में इनकी कीमतों पर पड़ा।

चांदी में 4000 रुपये की बड़ी गिरावट 

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 4,000 रुपये गिरकर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक यह चांदी का 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। सोमवार को चांदी की कीमतें दिल्ली सर्राफा बाजार में 2.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 2025 में 16 सितंबर को चांदी का भाव 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोना का भाव 500 रुपये फिसला 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें