Get App

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने रिवील किया शाहरुख खान उन्हें 'बेबी' कहकर बुलाते हैं, वहीं सलमान खान को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने शाहरुख, आमिर और सलमान खान के साथ काम करने और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि वे सेट पर डेडिकेटिड होने के बाद भी पूरी तरह से अलग-अलग हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 1:08 PM
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने रिवील किया शाहरुख खान उन्हें 'बेबी' कहकर बुलाते हैं, वहीं सलमान खान को लेकर भी किया बड़ा खुलासा
रानी मुखर्जी ने रिवील किया शाहरुख खान उन्हें 'बेबी' कहकर बुलाते हैं

Rani Mukerji: तीन सुपरस्टार... तीन बिल्कुल अलग-अलग एनर्जी वाले... और एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने उन्हें करीब से देखा है। इस साल शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के 60 साल पूरे होने पर, उनकी विरासत को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। बहुत कम एक्टर कह सकते हैं कि उन्होंने तीनों के साथ काम किया है। रानी मुखर्जी उनमें से एक हैं।

हाल ही में गलाटा प्लस के साथ एक बातचीत में, अभिनेत्री ने तीनों खानों के साथ बिताए अपने समय को याद किया और बताया कि कैमरा चालू होते ही वे कितने अलग हो जाते हैं। रानी ने आमिर के साथ पहली बार गुलाम (1998) में काम किया था। उन्हें याद है कि वह अनुभव कितना अद्भुत था।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं आमिर से मिली और उन्हें गुलाम में काम करते देखा, तो यह मैजिक था। मैंने उन्हें बचपन में कयामत से कयामत तक में देखा था और उन पर बहुत फिदा थी। वे कयामत से कयामत तक में बहुत प्यारे लग रहे थे। मुझे लगता है कि मैं जूही पर भी उतनी ही फिदा थी।

उन्होंने आगे कहा, “जब मुझे गुलाम के लिए साइन किया गया, तो मुझे याद है कि मैंने सोचा था, ‘हे भगवान, मैं इतने बड़े स्टार के साथ काम करने जा रही हूं।’ लेकिन जिस चीज़ ने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, वह थी हर शॉट के प्रति उनका समर्पण—संवेदनशीलता, गंभीरता और उन्होंने अपने अभिनय में अपना सब कुछ झोंक दिया। ये मेरे शुरुआती दिन थे और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें