Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को पिछली बार शो इंडियाज गॉट लेटेंट में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी एक विवादित टिप्पणी के चलते लोगों का काफी गुस्सा झेला था। इसके बाद कई सेलेब्स ने उनका और उनके शो का बायकॉट किया था। अब रणवीर ने इस पर खुलकर बात की है। रणवीर ने कहा कि कई स्टार्स बोल रहे थे कि उन्होंने मेरे शो को बायकॉट कर दिया है। लेकिन हमने कभी उन लोगों को इंवाइट ही नहीं किया था।
हाल ही में यूट्यूब पर बात करते हुए रणवीर कई सारी चीजों को लेकर बात की। इस दौरान रणवीर ने कहा, 'ये समय काफी परेशान करने वाला रहा है। कई सेलेब्स ने कहा कि उन्होंने मेरे शो के इंविटेशन को रिजेक्ट कर दिया है। सच ये है कि हमने कभी उन्हें अपने शो पर बुलाया ही नहीं है। ऐसी सिचुएशन में आमतौर पर इंसानों को बहुत गुस्सा आता है। लेकिन मुझे ये एहसास हुआ था कि मुझ पर जो भी गुजर रहा है वो मेरे ही कर्मों की सजा है। ये सब मेरी वजह से ही हो रहा है।
आगे रणवीर अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'मैं पास्ट में जो हुआ उसे चेंज नहीं कर सकता हूं। लेकिन मैं आने वाला कल बदल सकता हूं। 6 साल की पॉडकास्टिंग जर्नी के बाद मुझे जबरदस्ती ब्रेक लेने को मजबूर किया गया। अब एक फिर से मैं आगे बढ़ने की कोशिश में लगा हुआ हूं। मैं कई लोगों को माफ करने की कोशिश कर रहा हूं। साथ में खुद को भी माफ कर दिया है मैंने।
बता दें कि जब इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद गरमाया हुआ था, तब सिंगर बी प्राक ने रणवीर को काफी खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कहा कि वह रणवीर के शो में जाने वाले थे, लेकिन अब कभी नहीं जाएंगे। विवाद के बाद रणवीर ने सभी से सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। काफी समय तक उन्होंने कोई पॉडकास्ट नहीं किया, लेकिन अब वो लाइफ में आगे बढ़ते हुए अपने काम पर वापस आ चुके हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।