Get App

Dhurandhar 2: कल रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का टीजर? पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह ने दिया हिंट

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। वहीं फैंस अब धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य धर और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर हिंट दिया कि कुछ बड़ा होने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 8:38 PM
Dhurandhar 2: कल रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का टीजर? पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह ने दिया हिंट
Dhurandhar 2: आदित्य धर और रणवीर सिंह दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं आदित्य धर की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो गई है। नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म धमाल मचा रही है। वहीं धुरंधर के बाद धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 19 मार्च सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक बेसब्री से धुरंधर 2 के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य धर और रणवीर सिंह की एक पोस्ट ने हिंट दिया कि कुछ बड़ा होने वाला है।

आदित्य धर और रणवीर सिंह दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिससे साफ इशारा मिल रहा है कि फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट जल्द सामने आ सकता है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

रणवीर सिंह और आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम पर “कल 12:12” लिखकर एक स्टोरी पोस्ट की है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि धुरंधर 2 से जुड़ा कोई टीजर या खास अपडेट सामने आ सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि कल क्या रिलीज होगा। इस छोटे से इशारे ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साईटमेंट काफी बढ़ा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें