आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है। रणवीर सिंह के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म महज कुछ ही समय में ₹800 करोड़ के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच गई है। जहां एक तरफ फिल्म की टीम इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है।
