Dhurandhar में रणवीर सिंह को देख लोगों को एनिमल के रणविजय की आई याद, Padmaavat से भी है ये कनेक्शन

Ranveer Singh Dhurandhar look: बॉलीवुड के पावरपैक एक्टर रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थडे पर उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफे से नवाजा। एक्टर की आने वाली फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। वहीं इस टीजर को देखने के बाद उनके लुक लेकर एक खास बहस छिड़ गई है।

अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement

Ranveer Singh Dhurandhar look: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस को बहुत ही शानदार रिटर्न गिफ्ट दिया है। एक्टर की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर में रणवीर का खतरनाक डार्क लुक देखने को मिला है। इस खास मौके पर मेकर्स ने 'धुरंधर' की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। वहीं रणवीर के लुक को लेकर लोग अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया। फिल्म धुंरधर में रणवीर सिंह के खूंखार लुक को देखकर हर किसी को एनिमल में रणबीर कपूर के द्वारा निभाया गया रणविजय सिंह का डार्क कैरेक्टर याद आ गया। फिल्म के टीजर की शुरूआत में रणवीर बिल्कुल वैसे ही लंबे बालों...मुंह में सिगरेट और खून से लथपथ शरीर के साथ एंट्री मारी है, जैस रणबीर कपूर ने मारी थी। उनकी लुक देख लोगों की आंखों के सामने तुरंत से एनिमल फिल्म की यादें ताजा हो गईं।

वहीं कुछ लोगों को फिल्म में रणवीर सिंह का लुक देखकर एक्टर की ही फिल्म पदमावत के किरदार खिलजी की याद आ गई। जैसे उस फिल्म में रणवीर का लंबे बालों के साथ लुक देखने को मिला था। वैसे ही इस फिल्म में उनके बालों का स्टाइल लगभग वैसा ही है। वहीं चलने का अंदाज और खूंखारपन भी लोगों को खिलजी की याद दिला रहा है।


'धुरंधर' के टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के गैंगस्टर लुक से होती है। वहीं आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स झनझनी पैदा कर देते हैं। डायलॉग होता है-'बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है।' इसके बाद रणवीर सिंह का एक्शन मोड स्टार्ट हो जाता हैं. रणवीर का डायलॉग 'घायल हूं इसीलिए घातक हूं' फिल्म जान डाल देता है। फिल्म सारा अर्जुन के साथ एक्टर रोमांस फरमाते दिखने वाले हैं।

आदित्य धर के डायरेक्शन वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी फिल्म भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में सभी एक्टर्स फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं। 'धुरंधर' इसी साल 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

Dhurandhar First Look: 'घायल हूं इसलिए घातक हूं...' रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' बन मारी धांसू एंट्री, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Manushri Bajpai

Manushri Bajpai

First Published: Jul 06, 2025 2:03 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।