रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने बॉलीवुड के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। नए साल की शुरुआत में ही इसने शाहरुख खान की सुपरहिट जवान को पीछे छोड़ दिया, जो तीन साल तक दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी हुई थी। दुनियाभर में 1164.05 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर धुरंधर ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि इंडस्ट्री को भी चौंका दिया।
