रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि 27 दिन बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस एक्शन स्पाई थ्रिलर ने चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹766.90 करोड़ और ओवरसीज में ₹250 करोड़ कमाए हैं। इस तरह धुरंधर का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1117.90 करोड़ तक पहुंच गया है।
