पोती 'दुआ' का नाम हाथों पर फ्लॉन्ट करती दिखीं रणवीर सिंह की मां, वायरल फोटो ने जीता फैंस का दिल

Dua: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की नन्ही परी दुआ पादुकोण सिंह ने जन्म से ही अपने परिवार और फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। हाल ही में रणवीर की मां, अंजू भवनानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने सबका दिल जीत लिया।

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ आज घर-घर की लाडली बन चुकी है। सितंबर 2024 में जन्मीं दुआ अब 16 महीने की हो चुकी हैं और उनकी मुस्कान ने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाल ही में रणवीर की मां अंजू भवनानी ने एक शादी के मेहंदी फंक्शन में पोती के नाम को खास अंदाज में फ्लॉन्ट किया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हाथ पर चमकती मेहंदी में 'दुआ' नाम देख फैंस भावुक हो उठे।

अंजू जी ने लाइम ग्रीन एलिगेंट आउटफिट में मेहंदी सेरिमनी में शिरकत की। उनके हाथ पर सुंदर फ्लोरल डिजाइन के बीच 'दुआ' नाम खूबसूरती से लिखा था। इस क्यूट मोमेंट को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके कमेंट्स में बधाइयों और प्यार की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, "दुआ की दादी सबसे कूल हैं!", तो दूसरे ने कहा, "दुआ की दादी बेस्ट दादी!" ये तस्वीर न सिर्फ दादियों के असीम प्यार को दर्शाती है, बल्कि ये भी बताती है कि दुआ पूरे परिवार की जान बन चुकी है।dua (1)

रणवीर-दीपिका ने दिवाली 2025 पर दुआ का चेहरा पहली बार रिवील किया था। रेड ट्रेडिशनल में मां-बेटी की जोड़ी देख हर कोई हैरान रह गया। कईयों को तो उनकी तस्वीरें AI लगीं, लेकिन दुआ की मासूम स्माइल ने असली जादू बिखेरा। कपल की जिंदगी तब से बदले-बदले अंदाज में है। रणवीर अपनी फिल्म 'धुरंधर' के साथ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना चुके हैं, जिसमें अक्षय खन्ना के साथ उनकी जोड़ी हिट रही। दीपिका भी जल्द 'कल्कि 2898 AD' पार्ट 2 में नजर आएंगी।

दुआ का नाम रखने के पीछे खास वजह है। अरबी में 'दुआ' का मतलब प्रार्थना होता है। कपल ने इसे प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक बनाया। परिवार में दुआ की एंट्री के बाद रणवीर का एनर्जी लेवल और ऊंचा हो गया है। अंजू जी का ये प्यारा जेस्चर दिखाता है कि स्टार किड्स भी वैसा ही नॉर्मल परिवारिक प्यार पाते हैं। अब जब उसकी दादी ने मेहंदी में उसका नाम लिखकर दुनिया को दिखाया, तो यह पल और भी खास हो गया।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।