21 साल की रश्मिका मंदाना ने 13 साल बड़े एक्टर से की थी सगाई, एक साल बाद टूटा रिश्ता

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना अब अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले उनकी सगाई किसी और एक्टर से हुई थी और उनकी पहली शादी का प्लान उसी के साथ था? यह सच उनके फैंस के लिए भी चौंकाने वाला है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: कपल पहले ही राजस्थान के लिए रवाना हो चुका है 

ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे चर्चित और पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बनाते हुए कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ शामिल हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास पहचान बनाई। हालांकि रश्मिका और विजय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, उन्होंने हमेशा अपने रिलेशनशिप को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा। दोनों ने अपनी डेटिंग कभी भी ऑफिशियल तौर पर स्वीकार नहीं की, जिससे फैंस के बीच हमेशा जिज्ञासा बनी रही।

अब इस लंबे इंतजार के बाद, कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है कि उनकी शादी होने वाली है। इस शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। कपल ने अपने वेडिंग टाइटल VIROSH के जरिए अपने प्यार की पहचान और भी खास बना दी है।

वेडिंग टाइटल VIROSH


कपल ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपने वेडिंग टाइटल VIROSH का भी खुलासा किया। ये नाम उनके प्यार और साथ की पहचान के तौर पर चुना गया है।

पहले की सगाई और ब्रेकअप

क्या आप जानते हैं कि रश्मिका ने पहले भी शादी का प्लान किया था? साल 2017 में उन्होंने 13 साल बड़े कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। दोनों की नजदीकियां उनकी पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' के दौरान बढ़ीं थी। लेकिन 2018 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। कहा जाता है कि कंपैटिबिलिटी इश्यूज और करियर फोकस के कारण रिश्ता टूट गया।

शादी कब और कहां होगी?

अब सालों की डेटिंग के बाद रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। ये समारोह अरावली रेंज के ITC Hotels के The Mementoes में आयोजित होगा। कपल पहले ही राजस्थान के लिए रवाना हो चुका है और फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भोजपुरी स्टार निरहुआ ने शेयर की शादी की दर्दभरी कहानी, पत्नी के साथ रिश्ता बताया फर्ज का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।