Vijay Deverakonda संग रिश्ते पर लिखे नोट पर भावुक हुईं Rashmika Mandanna, बोलीं – "प्यार वही जो आपको आजाद करे"

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: तेलुगु सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते पर लिखे गए एक भावुक नोट को पढ़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement

रश्मिका मंदाना इन दिनों शादी के बाद की खुशियों में डूबी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके बंधन की तारीफ में लिखा गया एक भावुक नोट उन्हें इतना छू गया कि उनकी आंखें भर आईं। इस नोट ने न सिर्फ उनकी प्रेम कहानी को सराहा, बल्कि प्यार के सच्चे अर्थ को भी उजागर किया।

सोमवार को जब रश्मिका ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर के पोस्ट को शेयर किया। उस पोस्ट में एक आर्टिकल का जिक्र था, जो 'रोमांटिक ऑप्टिमिज्म इन ए सिनिकल एज' यानी 'नकारात्मक दौर में रोमांटिक आशावाद' पर आधारित था। यूजर ने लिखा कि रश्मिका जब विजय को देखती हैं, तो उनकी नजरों में छिपी प्रशंसा ही सच्चे प्यार का सबसे बड़ा सबूत है। 'कभी-कभी प्यार का सबसे ईमानदार प्रमाण सिर्फ प्रशंसा ही होती है। रश्मिका की विजय पर नजर देखकर मुझे यह याद आया।' इस शब्दों ने रश्मिका को गहरी भावुकता से भर दिया।

रश्मिका ने खुद इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'यह नोट पढ़कर मैं अप्रत्याशित रूप से भावुक हो गई। ऐसा प्यार ढूंढो जो तुम्हें मुक्त करे, आजादी दे।' उन्होंने अपनी शादी के बाद के सफर को याद करते हुए कहा कि विजय ने उन्हें सिखाया कि सपने बड़े देखना ठीक है और वे हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। यह पहला मौका नहीं है जब रश्मिका ने अपने पति के लिए इतने गहरे शब्द कहे। शादी के तुरंत बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, 'विज्जू, तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी अधूरी लगती। तुमने मुझे सच्चा प्यार और शांति का मतलब सिखाया।'


विजय देवरकोंडा और रश्मिका की प्रेम कहानी फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कोमरेड' से शुरू हुई थी। आठ साल की दोस्ती के बाद 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में उन्होंने शादी रचाई। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं। रिसेप्शन 4 मार्च को हुआ था। फैंस इस जोड़े को 'रोमांटिक आइकन' मानते हैं, क्योंकि उनका रिश्ता सम्मान और समर्थन पर टिका है।

रश्मिका का यह भावुक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाखों फैंस ने इसे लाइक-शेयर किया और लिखा कि यह जोड़ा सच्चे प्यार का प्रतीक है। व्यस्त करियर के बीच भी उनका एक-दूसरे का साथ लाखों को प्रेरित कर रहा है। भविष्य में दोनों की आने वाली फिल्में भी सुर्खियां बटोरेंगी। यह घटना साबित करती है कि सच्चा प्यार नकारात्मकता के दौर में भी उम्मीद जगाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।