Get App

Mysaa: 'मैसा' के लिए रश्मिका मंदाना ने बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग, जल्द केरल में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Mysaa: फिल्म मैसा में रश्मिका मंदाना का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। बैंकॉक में मुश्किल ट्रेनिंग उन्होंने पूरी कर ली है।फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए एक्ट्रेस पूरी तरह से तैयार हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 5:00 PM
Mysaa: 'मैसा' के लिए रश्मिका मंदाना ने बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग, जल्द केरल में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के निर्देशन और अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही 'मैसा' में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की के रोल में हैं।

Mysaa: 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख रही हैं, और इसकी वजह है उनकी आने वाली पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'मैसा' (Mysaa)। फिल्म की इंटेंस झलक ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी, लेकिन अब रश्मिका की ऑफ-स्क्रीन मेहनत उम्मीदों को और भी ज्यादा बढ़ा रही है।

डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के निर्देशन और अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही 'मैसा' में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की के रोल में हैं, एक ऐसा किरदार जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ जबरदस्त शारीरिक ताकत की भी जरूरत है। इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग की देख रेख में इसके स्टंट्स तैयार किए जा रहे हैं, जिससे यह फिल्म भारतीय सिनेमा में फीमेल-लेड एक्शन के लिए एक नया पैमाना सेट करने की तैयारी में है।

फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद रश्मिका ने एक बड़ा फैसला लिया और वह है खुद को इस रोल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार करने का। एक्शन को एकदम असली और दमदार दिखाने के लिए रश्मिका बैंकॉक गई हैं, जहां वो एक इंटेंस स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप में हिस्सा ले रही हैं।

एक्ट्रेस का डेली रूटीन काफी मुश्किल भरा है। वो हर दिन लगभग आठ घंटे ट्रेनिंग कर रही हैं, जिसमें वो दुनिया भर के एक्सपर्ट्स से एडवांस स्टंट तकनीक, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-स्पीड एक्शन कोऑर्डिनेशन सीख रही हैं। उनकी ट्रेनिंग की तस्वीरों में रश्मिका का एक अलग ही रूप दिख रहा है, बेहद फोकस्ड और निडर, जो उनके अब तक के सॉफ्ट किरदारों से बिल्कुल अलग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें