Get App

Vijay-Rashmika Wedding: जिस होटल में रश्मिका-विजय कर रहे शादी, उसमें एक रात का किराया आपकी CTC से भी ज्यादा

Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां पर एक दिन रुकने का किराया कितना है?

Manushri Bajpaiअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:01 PM
Vijay-Rashmika Wedding: जिस होटल में रश्मिका-विजय कर रहे शादी, उसमें एक रात का किराया आपकी CTC से भी ज्यादा
रश्मिका-विजय की शादी के वेन्यू में एक रात का खर्च जान उड़ जाएंगे आपके होश...

Vijay-Rashmika Wedding: पुष्पा की श्रीवल्ली अब रियल लाइफ में शादी करने वाली हैं। रश्मिका मंदाना और साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान कर दिया है। यह शादी अरावली पहाड़ियों के जंगलों के बीच बसे उदयपुर में होने वाली है। शादी मेमेंटोज बाय आईटीसी इकाया होटल में होगी।

स्टार कपल की शादी का ये होटल इतना आलीशान है कि इसकी फोटो देखकर ही आपकी आंखे चमक उठेंगी। यहां पहले भी कई लग्जरी शादियां कराई जा चुकी हैं। इस प्रीमियम रिसॉर्ट-स्टाइल होटल में 117 से अधिक सुइट्स और विला मौजूद है, जिसका एक रात का किराया आपकी सीटीसी से भी ज्यादा है।

मोमेंटोज आईटीसी होटल इकाया आईटीसी होटेल्स का नया लक्ज़री ब्रांड है, जिसकी लोकेशन बीच जंगल में है। यहां का व्यू बेहद खूबसूरत है।इसमें कई विला और सुइट्स हैं, कई बड़े-बड़े बॉलरूम, आउटडोर लॉन और इवेंट स्पेस हैं, जो इसे डेस्टिनेशन वेडिंग और बड़े समारोहों के लिए अटरेक्टिव बनाते हैं।

106 एकड़ में फैला इकाया के हर कमरे से आपको अरावली की खूबसूरत वादियों को देखने को मिलता है। मोमेंटोज आईटीसी होटल इकाया का सबसे महंगा सूट ग्रैंड प्रेसीडेंशियल नाम से हैं। यह होटल का सबसे महंगा फ्लैगशिप प्रीमियम रिजॉर्ट है। ये 600 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें 3 बेडरूम वाला सूट होता है, जिसमें बैठने-खाने का लॉन्ज़, बड़ी इनडोर और आउटडोर स्पेस दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें