रिद्धि डोगरा अब एक बिल्कुल नए दौर में कदम रख रही हैं। 'असुर' और 'जवान' जैसी हिट प्रोजेक्ट्स से मशहूर ओटीटी-फिल्म एक्ट्रेस रिद्धि 'द 50' रियलिटी शो में नजर आएंगी, जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स पर प्रसारित होगा। यह ग्लोबल फॉर्मेट बनीजय का है, जो भारत में पहली बार आ रहा है। इस शो के कॉन्सेप्ट में कोई स्क्रिप्ट नहीं, बस इंस्टिंक्ट, इमोशंस और स्ट्रैटेजी का खेल होगा।
