Roadies XX : रोडीज का 20वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस बार का सीजन काफी चर्चा में रहा, खासकर इसलिए क्योंकि रणविजय सिंह और नेहा धूपिया जैसे पुराने चेहरों की वापसी हुई। इसके अलावा मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव भी इस सीजन में गैंगलीडर के रूप में नजर आए, जिससे शो की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई। अब जबकि शो खत्म होने के करीब है, फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है – इस बार ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा?
