Khatron Ke Khiladi: क्या इस साल नहीं आएगा खतरों के खिलाड़ी का लेटेस्ट सीजन? आया ये नया अपडेट

Khatron Ke Khiladi: फैंस बेसब्री से रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस सीजन को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अभी कुछ तय नहीं है और इसे रद्द किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 6:33 PM
Story continues below Advertisement
KKK 15: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर अभी कुछ तय नहीं है और इसे रद्द किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है

Khatron Ke Khiladi: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन को लेकर आए दिन कोई ना कोई चर्चा होती रहती है। वहीं खबर आ रही है कि इस बार फैंस को 'खतरों के खिलाड़ी' का नए सीजन को देखने के लिए शायद लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें 'खतरों के खिलाड़ी' एक मशहूर भारतीय रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स खतरनाक और रोमांचक टास्क करके अपने डर का सामना करते हैं। आइए जानते हैं क्या है शो को लेकर नई अपडेट

न्यूज18 के मुताबिक, "इस साल 'खतरों के खिलाड़ी 15' शो शायद नहीं होगा। इस सीजन को रद्द करने की बातचीत चल रही है। कलर्स चैनल इसे मई की जगह साल के आखिर में टेलीकास्ट करना चाहता है, लेकिन प्रोडक्शन टीम इसके लिए तैयार नहीं है। साथ ही, रोहित शेट्टी की डेट्स भी नहीं मिल पा रही हैं क्योंकि उनका शेड्यूल बहुत बिजी है। इसी वजह से इस बार शो रद्द होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है।"

कब आएगा खतरों के खिलाड़ी 15?


रिपोर्ट के मुताबिक, "'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अभी कुछ तय नहीं है और इसे रद्द किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रोडक्शन कंपनी बनिजय के हटने से ऐसा नहीं हो रहा बल्कि और भी वजहें हैं। रोहित शेट्टी की डेट्स मिलना मुश्किल हो गया था और चैनल इसे आगे करना चाहता था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस इसके लिए तैयार नहीं था। इसके अलावा, इस शो से जुड़ी प्लानिंग और तैयारियां भी बहुत बड़ी होती हैं, जो हर साल करना आसान नहीं होता।"

2008 में हुई थी शो की शुरुआत

'खतरों के खिलाड़ी'  शो की शुरुआत 2008 में हुई थी और पहले सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। इसके बाद सीजन 5 से रोहित शेट्टी ने इस शो को होस्ट किया। हालांकि, सीजन 7 में अर्जुन कपूर ने रोहित की जगह ली थी, लेकिन इसके बाद रोहित शेट्टी ने दोबारा वापसी की और तब से वे ही इसे होस्ट कर रहे हैं।

Anurag Kashyap: 'अपनी मर्यादा भूल गया, आप मुझे माफ कर दें': अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय से दूसरी बार मांगी माफी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।