Gia Manek Wedding: साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस जिया मानेक ने सात फेरे ले लिए हैं। वह अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने दिया बाती फेम वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट किया और फोटोज शेयर की है। वो पति की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं। दुल्हन बनीं जिया माने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हैं।
जिया मानिक ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर किया है। पहली फोटो में वह पति की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह दोनों कैमरे को पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हाथों में हाथ, दिल से दिल मिलाकर हम दो दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस दिन को जिन्होंने खास बनाया उनके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम बहुत आभारी हैं। मिस्टर और मिसेज के तौर पर हंसी, यादें, एडवेंचर और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं। जिया और वरुण।
बात जिया के वेडिंग लुक की करें तो उन्होंने अपने इस खास दिन पर गोल्डन साड़ी को कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी चुनी। मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद, झुमके के साथ उन्होंने लाल चूड़ियां कैरी की। गजरे से उन्होंने हेयरस्टाइल कंप्लीट किया है। दुल्हन बनीं जिया मानेक खूबसूरत थी साउथ ब्राइड लग रही हैं। वहीं वरुण ने मैचिंग कुर्ती पजमा कैरी किया था।
उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया गया है कि जिया मानेक और वरुण जैन ने भूत शुद्धि विवाह किया है। बता दें कि ये सबसे प्राचीन विवाह पद्धति है। भूत शुद्धि विवाह शरीर में मौजूद पांच तत्वों को सही तरीके से संगठित करते हैं। वहीं एक हवन और पूजन के साथ विवाह संपन्न होता है।
जिया मानेक की बात करें तो एक्ट्रेस साथ निभाना साथिया, तेरा मेरा साथ रहे, जिनी और जूजू और मनमोहिनी जैसे शोज में दिखाई दे चुकी हैं। साथ निभाना साथिया से उन्हें नेम-फेम मिला था। वो अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं करती हैं। वहीं वरुण को दिया और बाती शो में देखा गया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।