Anupama Spoiler: स्टार प्लस के सबसे मशहूर शोज में से एक, 'अनुपमा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने हर तरफ हलचल मचा दी है। काफी समय से जिस नई एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, उसका खुलासा हो गया है और वो कोई और नहीं बल्कि सचिन त्यागी हैं। हाल ही में आए नए टीज़र ने उनके आने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन मेकर्स ने उनके किरदार को अभी सस्पेंस में रखा है। फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि उनका किरदार अनुपमा की ज़िंदगी में क्या नया मोड़ लाएगा।
