भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ‘रामायण’ जैसी ऐतिहासिक प्रस्तुति देने वाले सागर परिवार की कहानी कहने की विरासत अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही है। सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट I: विष्णुरत’ का पहला टीज़र पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म सात भागों में तैयार की जा रही सिनेमाई गाथा ‘श्रीमद्भागवतम्’ का पहला अध्याय होगी और 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
