Get App

Shakti Pumps Share Price: ₹236 करोड़ के ऑर्डर से खरीद का तूफान, शेयर 12% तक भागा

Shakti Pumps Share Price: यह वर्क ऑर्डर पूरे महाराष्ट्र के लिए 10,000 ऑफ ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स पंप्स के लिए है। शक्ति पंप्स पर इन पंपों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 6:31 PM
Shakti Pumps Share Price: ₹236 करोड़ के ऑर्डर से खरीद का तूफान, शेयर 12% तक भागा
Shakti Pumps को मिले इस काम को वर्क ऑर्डर जारी होने के 60 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है।

Shakti Pumps Share Price: कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में 10 सितंबर को दिन में 12 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 524.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में करीब 7.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 503.20 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। बंपर शेयर खरीद की वजह है कंपनी को 235.92 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलना। शक्ति पंप्स इंडिया ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से ​मिला है।

यह वर्क ऑर्डर पूरे महाराष्ट्र के लिए 3 हॉर्सपावर (HP), 5 HP, 7.5 HP की 10,000 ऑफ ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स (SPWPS) पंप्स के लिए है। ऑर्डर 'मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना' के तहत है। इस काम को वर्क ऑर्डर जारी होने के 60 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है।

शक्ति पंप्स पर इन SPWPS पंपों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी है। ऑर्डर की वैल्यू GST के बिना 216.64 करोड़ रुपये और GST के साथ 235.92 करोड़ रुपये है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।

3 साल में Shakti Pumps India 266 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें