Get App

Q2 Results This Week: इस हफ्ते 350 से ज्यादा कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे; ITC, SBI से लेकर टाटा स्टील तक पर रहेगी नजर

Q2 Results This Week: शेयर बाजार में इस हफ्ते तिमाही नतीजों की हलचल तेज रहने वाली है। ITC, SBI, Bharti Airtel, Titan और Tata Steel जैसी बड़ी कंपनियां अपने Q2 FY27 नतीजे जारी करेंगी। सोमवार से शनिवार तक 350 से ज्यादा कंपनियों के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 9:51 PM
Q2 Results This Week: इस हफ्ते 350 से ज्यादा कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे; ITC, SBI से लेकर टाटा स्टील तक पर रहेगी नजर
7 नवंबर को Tata Steel और Tata Chemicals जैसी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।

Q2 Results This Week: शेयर बाजार में सोमवार, 2 नवंबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में कंपनियों के तिमाही नतीजों की हलचल तेज रहने वाली है। सोमवार से शनिवार के बीच 350 से ज्यादा कंपनियां अपने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी करेंगी। इनमें ITC, Bharti Airtel, State Bank of India, Bajaj Finserv, Hindalco, Tata Steel, Titan और LIC जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

मंगलवार और बुधवार को 70 से ज्यादा कंपनियां रोजाना नतीजे जारी करेंगी। वहीं, गुरुवार को 90 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में इन शेयरों में कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है।

सोमवार: ITC और Marico के नतीजे

2 नवंबर को ITC, Marico, NALCO, Devyani International, Escorts Kubota, Eureka Forbes, Granules India, Happiest Minds, MOIL, Petronet LNG और UPL जैसी कंपनियां नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा MobiKwik, ideaForge और NLC India पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें