EK Din: आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पर्दे पर एक प्यारी सी प्रेम कहानी लेकर आ रही इस फिल्म ने अपने ट्रेलर और गानों से लोगों को बांधे रखा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फिल्म का नया गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज हो गया है, जो हमें जुनैद खान और साई पल्लवी के बीच पनपते रोमांस की जादुई दुनिया में ले जाता है।
