टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स का शेयर 15 सितंबर को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गया। 20 फीसदी उछाल के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। इसकी वजह यह है कि आरबीआई ने एनबीएफसी के अपने लाइसेंस को सरेंडर करने का टाटा संस का अप्लिकेशन खारिज कर दिया है। इसका मतलब यह है कि टाटा संस को अब खुद को शेयर बाजारों में लिस्ट कराना होगा। टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।
