Get App

Aneet Padda: अपनी पहली रैंप वॉक के बाद ट्रोल हुईं अनीत पड्डा, फैंस ने दे दी ये नसीहत

Aneet Padda: अनीत पड्डा ने हाल ही में लैकमे फैशन शो में शिरकत की थी। सैयारा के बाद उन्होंने रैंप वॉक में डेब्यू किया। हालांकि, अनीत अपनी रैंप वॉक के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 3:35 PM
Aneet Padda: अपनी पहली रैंप वॉक के बाद ट्रोल हुईं अनीत पड्डा, फैंस ने दे दी ये नसीहत
अपनी पहली रैंप वॉक के बाद ट्रोल हुईं अनीत पड्डा

Aneet Padda: एक्ट्रेस अनीत पड्डा को फिल्म सैयारा से नेम-फेम मिल चुका है। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। अब हाल में ही अनीत ने रैंप वॉक में डेब्यू किया, हालांकि, रैंप वॉक से वह फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाईं और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

अनीत को रविवार रात लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की थी। उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलानी के लिए रैंप वॉक करते देखा गया। इस दौरान के अनीत के लुक की तो काफी लोगों को बेहद खूबसूरत लगा, हालांकि, उनकी वॉक यूजर्स को जरा भी रास नहीं आई है।

एक यूजर ने लिखा- अनीत बेहद सुंदर लग रही है, लेकिन वॉक उन्होंने बिल्कुल अच्छी नहीं की है। डिजाइनर्स मॉडलिंग मॉडल्स से ही क्यों नहीं कराते हैं। एक ने लिखा- लैक्मे के फेस के तौर पर मैं अनीत से बिल्कुल भी जुड़ नहीं कर पा रही हूं। यूजर्स इसी तरह के कमेंट्स लगातार उनके वीडियोज और फोटोज पर कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें