रियलिटी शो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद अब दर्शक बिग बॉस OTT के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस OTT को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब तक बिग बॉस ओटीटी के तीन सीजन आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस OTT का चौथा सीजन नहीं आएगा, मेकर्स OTT फॉर्मेट को आगे न बढ़ाने का मन बना रहे हैं। अब तक बिग बॉस OTT के तीन सीजन में दिव्या अग्रवाल, एल्विश यादव और सना मकबूल विजेता रहे हैं। बिग बॉस OTT फॉर्मेट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
