Get App

Salman Khan: सलमान खान ने गणतंत्र दिवस पर बच्चों के साथ साझा किया देशभक्ति का खास पल, भांजे-भांजी को दिखाया 'मातृभूमि' गाने का वीडियो

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने परिवार के साथ एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वीडियो में सलमान अपने भांजे अहिल और भांजी आयत के साथ बैठे दिखाई देते हैं। तीनों मिलकर बैटल ऑफ गलवान फिल्म का देशभक्ति गीत मातृभूमि सुन रहे हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 9:15 AM
Salman Khan: सलमान खान ने गणतंत्र दिवस पर बच्चों के साथ साझा किया देशभक्ति का खास पल, भांजे-भांजी को दिखाया 'मातृभूमि' गाने का वीडियो

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने फैंस को एक बेहद प्यारा और देशभक्ति से भरा तोहफा दिया। उन्होंने अपनी भांजी आयत और भांजे अहिल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मातृभूमि' को एंजॉय करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस हार्टवॉर्मिंग मोमेंट ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जहां सलमान बच्चों के साथ बेड पर लेटे गाने को सुनते और गाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सलमान ब्लैक टी-शर्ट में मूंछों संग 'बैटल ऑफ गलवान' के लुक में दिख रहे हैं। आयत ऑरेंज-व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही है, जबकि अहिल मिलिट्री ग्रीन हूडी में है। तीनों टैबलेट पर 'मातृभूमि' गाना सुनते हुए मुस्कुरा रहे हैं और सलमान बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। वीडियो के अंत में सलमान गाने के कंपोजर हिमेश रेशमिया को शाउटआउट देते हैं, "हिमेश, व्हाट अ मेलोडी यार ब्रदर। टू गुड यू आर!" जिस पर हिमेश ने फोल्डेड हैंड्स और हार्ट इमोजी से रिप्लाई किया। सलमान ने कैप्शन में लिखा, "#Maatrubhum @salmankhanfilmsmusic"।

'मातृभूमि' गाना हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज्ड, समीर अंजान द्वारा लिखा गया और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया है। यह गाना देश को सलाम करता है और उन जांबाजों को ट्रिब्यूट है जो मातृभूमि को सर्वोपरि मानते हैं। फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जहां सलमान आर्मी ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका में हैं। चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड हैं, साथ में जैन शॉ, अंकुर भाटिया जैसे कलाकार। डायरेक्टर अपूर्वा लखिया की यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

फैंस ने वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए। एक ने लिखा, "भाईजान का फैमिली मोमेंट सबसे स्पेशल!", तो दूसरे ने कहा, "पैट्रियॉटिक वाइब्स ऑन पॉइंट!" यह वीडियो सलमान के फैमिलीमैन अवतार को दिखाता है, जो उनकी इमेज को और मजबूत करता है। गणतंत्र दिवस पर यह पोस्ट देशभक्ति और परिवार के बंधन का खूबसूरत मेल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें