बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान पिछले कुछ समय से लगातार धमकियों और सुरक्षा संबंधी खतरों के चलते सुर्खियों में हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कराई है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत उनके साथ हर समय भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जो उनकी जान की रक्षा के लिए हर पल अलर्ट रहते हैं। इसके बावजूद हाल ही में एक महिला सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के दरवाजे तक जा पहुंची, जिससे न केवल सलमान बल्कि उनके फैंस के बीच भी खलबली मच गई।
