Maatrubhumi Trailer: सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस ने डिजिटल वर्ल्ड में तूफान ला दिया है। दरअसल फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज अपने नाम किया है। फिल्म के ट्रेलर को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है, इन सब के बीच सेना के पूर्व सैनिक, सम्मानित सैन्य कर्मी, राजनेता और दर्शक भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
