Get App

Maatrubhumi Release: सलमान खान की वॉर ड्रामा को मिली सरकार की मंजूरी? ये बड़े बदलाव किए गए

Maatrubhumi Release: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की कहानी शुरू में 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर आधारित थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 1:58 PM
Maatrubhumi Release: सलमान खान की वॉर ड्रामा को मिली सरकार की मंजूरी? ये बड़े बदलाव किए गए
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

Maatrubhumi Release: सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' का सफर काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। फिल्म का नाम बदला गया, टीजर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं, रिलीज कई बार टली और हाल ही में तो यह भी पक्का नहीं था कि यह फिल्म कभी रिलीज होगी या नहीं। लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक़ अब ये सब पुरानी बातें हो चुकी हैं। 'मातृभूमि' अगले महीने ही सिनेमाघरों में आ सकती है।

'मातृभूमि' को सरकार से NOC मिली

खबर थी कि 'मातृभूमि' - जो शुरू में गलवान में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच टकराव पर आधारित थी - या तो रोक दी गई थी या उसमें देरी हो रही थी। वजह.... केंद्र सरकार को यह पक्का नहीं था कि इसमें चीन को कैसे दिखाया जाएगा। अब बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि I&B मंत्रालय फिल्म के नए वर्जन से 'संतुष्ट' है और उसने पिछले हफ्ते ही इसे NOC दे दी है।

बताया जाता है कि रक्षा मंत्रालय की ओर से फिल्म के शुरुआती चीन-विरोधी रुख पर आपत्ति जताए जाने के बाद 'मातृभूमि' की कई बार दोबारा शूटिंग (रीशूट) की गई। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है- "'मातृभूमि' का नया वर्जन ओरिजिनल वर्जन की तुलना में काफी बदला हुआ है। इसके अलावा अब इसमें भारत और चीन के रिश्तों को भी सकारात्मक नजरिए से दिखाया गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें