Get App

Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य से अलगाव के बाद टूट गईं थी समांथा, अब नई जिंदगी पर खुलकर की बात

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर दिल खोलकर बातें कीं। नागा चैतन्य से अलगाव के बाद उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि उस दौर में वे पूरी तरह से टूट गई थीं और खुद को दुनिया से बंद कर लिया था।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 2:29 PM
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य से अलगाव के बाद टूट गईं थी समांथा, अब नई जिंदगी पर खुलकर की बात

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने तलाक के दर्द को खुलकर बयां किया। 2021 में नागा चैतन्य से अलगाव के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बंद कर लिया था। लेकिन आज वो न सिर्फ रिकवर कर चुकी हैं, बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत खड़ी हैं। ये खुलासा उनके फैंस के लिए इंस्पिरेशनल साबित हो रहा है।

ब्रेकअप का दौर

समांथा ने बताया कि तलाक के बाद वो इमोशनली टूट चुकी थीं। "मैंने खुद को पूरी तरह बंद कर लिया। कोई बातचीत नहीं, कोई हंसी-खुशी नहीं। लगता था जैसे जिंदगी रुक गई।" उनके मुताबिक, ये दौर इतना कठिन था कि डिप्रेशन और हेल्थ इश्यूज ने घेर लिया। मायोसाइटिस जैसी बीमारी से जूझते हुए भी रिश्ते का दबाव तोड़ गया। लेकिन समांथा ने हार नहीं मानी। उन्होंने थैरेपी, योग और सेल्फ-केयर पर फोकस किया। "हर सुबह आईने में खुद से बात करती, खुद को याद दिलाती कि ये फेज गुजर जाएगा।"

लेकिन वक्त के साथ उन्होंने खुद को संभाला और धीरे-धीरे ज़िंदगी में आगे बढ़ीं। दिसंबर 2025 में सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की। इस रिश्ते ने उन्हें फिर से जीने और भरोसा करने की ताकत दी। सामंथा ने बताया कि राज के साथ रहते हुए उन्होंने खुद को फिर से खुला और संवेदनशील बनने दिया। यही वजह है कि आज वे खुद को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और मज़बूत मानती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें