Get App

Aakhri Sawal Teaser: इतिहास के पन्नों को पलटने आ रही है संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल', टीजर हुआ रिलीज़

Aakhri Sawal Teaser: महात्मा गांधी के निधन के बाद लगाए गए बैन से लेकर बाबरी मस्जिद ढहाने के आरोपों तक, 'आखरी सवाल' ऐसे गंभीर सवाल उठाती है, जिनके जवाब लोग लंबे समय से ढूंढ रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 11:56 AM
Aakhri Sawal Teaser: इतिहास के पन्नों को पलटने आ रही है संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल', टीजर हुआ रिलीज़
इतिहास के पन्नों को पलटने आ रही है संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल'

Aakhri Sawal Teaser: एक ऐसी फिल्म जो उन सवालों को पूछने की हिम्मत करती है जिसने एक सदी से भी ज्यादा समय से देश और यहां के युवाओं को उलझा रखा है-नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी 'आखरी सवाल' का टीज़र देखें, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं और इसे निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र अब आउट हो चुका है।

महात्मा गांधी के निधन के बाद लगाए गए बैन से लेकर बाबरी मस्जिद ढहाने के आरोपों तक, 'आखरी सवाल' ऐसे गंभीर सवाल उठाती है जिनके जवाब लोग लंबे समय से ढूंढ रहे हैं। निडर और बेबाक, यह टीज़र इतिहास की गहराई में उतरता है और एक ऐसी कहानी पेश करता है जो निश्चित रूप से पूरे देश में एक नई बहस छेड़ देगी।

संजय दत्त के साथ-साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे शानदार कलाकारों से सजी 'आखरी सवाल' उन फिल्मों में से एक ,है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के साथ ही हलचल मचाने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर (2 अप्रैल, सुबह 11:11 बजे) इसका टीज़र रिलीज किया है, और इसने अभी से ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।

यह बहुप्रतीक्षित टीज़र फिल्म के विषय की एक पावरफुल झलक दिखाता है, जिसका मकसद उस छिपी हुई कहानी की परतों को खोलना है जिसे देश को देखने की जरूरत है। निडर, सीधा और बातचीत के अंदाज वाला यह टीज़र एक ऐसी बहस छेड़ता है जिसके फिल्म रिलीज होने पर और भी तेज होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें