Get App

Aakhri Sawal: संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' इस दिन होगी सिनेमाघरों में होगी रिलीज़, मेकर्स ने किया ऐलान

Aakhri Sawal: संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। फिल्म आरएसएस पर बेस्ड हैं, जो कई अनकहे सवालों को सुलझाती नजर आने वाली है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 5:50 PM
Aakhri Sawal: संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' इस दिन होगी सिनेमाघरों में होगी रिलीज़, मेकर्स ने किया ऐलान
आखिरी सवाल फिल्म हर बीतते दिन के साथ और भी गंभीर होती जा रही है, और इसमें उठाए गए सवाल वाकई देश की अंतरात्मा को झकझोर देने वाले हैं।

Aakhri Sawal: संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' वाकई उन सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। अपनी अनाउंसमेंट के साथ हलचल मचाने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जी की जयंती के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ किया, जो हमें दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' (RSS) के इतिहास में इतनी गहराई से ले जाता है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

हालांकि, फिल्म हर बीतते दिन के साथ और भी गंभीर होती जा रही है, और इसमें उठाए गए सवाल वाकई देश की अंतरात्मा को झकझोर देने वाले हैं। 'आखिरी सवाल' ने इतिहास के कुछ दबे हुए सवालों को उठाया है- क्या महात्मा गांधी की हत्या के पीछे RSS का हाथ था? क्या RSS बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल था? इमरजेंसी (आपातकाल) के पीछे का सच क्या है और इसमें RSS ने क्या भूमिका निभाई थी?

ये वाकई देश के इतिहास के वो गहरे और गंभीर सवाल हैं जिन्हें पूछने की हिम्मत बहुत कम लोगों ने दिखाई है। फिल्म की रिलीज़ के साथ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में इन सब चीज़ों की पड़ताल की जाएगी। 'आखिरी सवाल' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें