Saqib Saleem: अभिनेता साकिब सलीम ने पिछले कुछ सालों में अपने काम से लोगों को काफी इंप्रेस किया है। बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी बड़ी फिल्म '83' थी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने कई शोज़ के साथ अपनी पहचान बनाई है। न्यूज़18 शोशा के साथ एक विशेष बातचीत में, अभिनेता ने बताया कि वह किस तरह की भूमिकाएं निभाना चाहते हैं।
