पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सारा सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस बात से काफी खुश है। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम की सराहना हुई और फिल्म की कहानी को भी लोगों ने पसंद किया है। इसी खुशी में सारा वेकेशन मनाने निकल पड़ी हैं। नेचर लवर सारा अक्सर छुट्टी मिलने पर प्रकृति के बीच पहुंच जाती है। इस बार उनका ठिकाना बना है हिमाचल प्रदेश की जहालमत पाटन वैली, लाहौल स्पीति। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तैर रहा है, जहां उन्हें एक मैगी प्वाइंट पर मैगी के साथ चाय की चुस्कियों का अनंद लेते हुए देखा जा सकता है। सारा वेकेशन मोड में हैं और आसपास के नजारों को एंजॉय कर रही हैं।
