Shah Rukh Khan: ‘किंग’ से पहले इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान, सुपरस्टार के साथ निभाएंगे खास रिश्ता, शूटिंग पर बड़ा अपडेट

Shah Rukh Khan Movie: शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ से पहले एक बड़े सुपरस्टार की अपकमिंग मूवी में कैमियो करते नजर आएंगे। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस प्रोजेक्ट को लेकर शूटिंग से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है

अपडेटेड Mar 04, 2026 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
Shah Rukh Khan Movie: ‘किंग’ से पहले शाहरुख एक और बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार अंदाज में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म King को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह मेगा बजट फिल्म शाहरुख को एक्शन अवतार में पेश करेगी। लंबे समय बाद उन्हें इस अंदाज में देखने को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। इस फिल्म की भव्यता ही नहीं, इसकी स्टारकास्ट भी चर्चा का बड़ा कारण है। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े स्तर पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो इस प्रोजेक्ट को भावनात्मक और खास बनाता है।

वहीं अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है। 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली ‘किंग’ को लेकर फैंस पहले से ही काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं।

 ‘जेलर 2’ में कैमियो से सरप्राइज


हालांकि ‘किंग’ से पहले शाहरुख एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं—जेलर 2। यह फिल्म सुपरस्टार रजनी कांत की 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल है। चर्चा है कि शाहरुख इसमें कैमियो रोल निभाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब टीम फाइनल शेड्यूल की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि शाहरुख इसी अंतिम चरण में जुड़कर अपना हिस्सा शूट करेंगे। भले ही उनका रोल छोटा हो, लेकिन उनकी मौजूदगी फिल्म के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है।

दो सुपरस्टार, एक फ्रेम

खबरों के मुताबिक ‘जेलर 2’ में शाहरुख, रजनीकांत के करीबी दोस्त की भूमिका निभा सकते हैं। इससे पहले दोनों 2011 की फिल्म रा-वन में साथ नजर आए थे, जहां रजनीकांत ने ‘चिट्टी’ के रूप में कैमियो किया था। अब एक बार फिर दोनों दिग्गजों को साथ देखने का मौका मिल सकता है।

रिलीज डेट पर नजर

‘जेलर 2’ की रिलीज 12 जून तय बताई जा रही है, हालांकि तारीख में बदलाव की अटकलें भी हैं। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है।

Holi Special: गुलाल, डांस और धमाकेदार बीट्स—होली रील्स के लिए ये 5 बॉलीवुड गाने रहेंगे परफेक्ट चॉइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।