Shahrukh Khan: शाहरुख खान के करीबी दोस्त अमर तलवार ने शाहरुख की एक पुरानी फोटो शेयर की हैं। यह तस्वीर शाहरुख के दिल्ली से कोलकाता की ट्रेन से यात्रा के दौरान की है। शाहरुख की यह ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो पहले कभी नहीं देखी गई। सोशल मीडिया पर तस्वीर आने के बाद प्रशंसकों को उनके शुरुआती वर्षों की याद आ गई। अमर तलवार ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया जो करीब 35 साल पहले की हैं। इस फोटो में शाहरुख और उनके साथी कलाकार एक ट्रेन यात्रा पर है।
