Get App

Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 'धुरंधर 2' के साथ रिवील होगा फर्स्ट लुक

Cocktail 2: 13 मार्च को शाहिद कपूर ने अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाते हुए रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसके साथ ही एक और खास अपडेट शेयर की है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 3:50 PM
Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 'धुरंधर 2' के साथ रिवील होगा फर्स्ट लुक
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोमांटिक कॉकटेल के लिए हो जाइए तैयार....

Cocktail 2: 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब निर्देशक होमी अदजानिया इसके सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगे। यह 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म अक्टूबर 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है। लेकिन शाहिद कपूर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इस खबर से चौंका दिया।

13 मार्च को फिल्म के लीड एक्टर ने अपनी-अपनी एक तस्वीर साझा की और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ ही, स्टार्स ने अपने फैंस को यह भी बताया कि कॉकटेल 2 का फर्स्ट लुक यानी टीज़र, 18 मार्च को सिनेमाघरों में लॉन्च किया जाएगा। यह रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ दिखाया जाएगा।

तस्वीर पर लिखा था, “पहली झलक इस बुधवार को। सिर्फ सिनेमाघरों में। कॉकटेल 2 19 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अधिक जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों में जरूर जाएं।” शाहिद प्रिंटेड शर्ट में कार में बैठे और सनग्लास लगाए बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें