शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके बाद शाहिद एक बार फिर रोमांस के रंग में नजर आएंगे, जब वह ‘कॉकटेल 2’ में एंट्री करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ होंगी बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, जबकि कृति सैनन भी इस लव ट्रायंगल का अहम हिस्सा होंगी।
कॉकटेल 2 के बाद फिर साथ आएंगे शाहिद–रश्मिका?
अब ताजा खबर यह है कि कॉकटेल 2 के बाद भी शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक और नई फिल्म में साथ काम करने के लिए तैयार हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कॉकटेल 2 की शूटिंग के दौरान शाहिद और रश्मिका के बीच शानदार क्रिएटिव और प्रोफेशनल बॉन्ड देखने को मिला। इसी मजबूत तालमेल की वजह से जब नए प्रोजेक्ट का ऑफर आया, तो दोनों ने बिना देर किए हामी भर दी। यह अनाम फिल्म रोमांस और कॉमेडी का फ्रेश कॉम्बिनेशन होगी, जिसमें उनकी केमिस्ट्री ज्यादा भावनात्मक और गहराई वाली बताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को सुनीर खेतरपाल प्रोड्यूस कर रहे हैं।
हिट फिल्म का सीक्वल है कॉकटेल 2
दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही ‘कॉकटेल 2’, साल 2012 की सुपरहिट फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है। इसकी स्क्रिप्ट लव रंजन ने लिखी है और फिल्म में कृति सैनन भी अहम रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म सितंबर 2026 तक रिलीज हो सकती है।
आने वाली फिल्मों में भी व्यस्त दोनों सितारे
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे, जो गैंगस्टर हुसैन उस्तारा से प्रेरित है। वहीं रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘राणाबाली’ में दिखाई देंगी, जिसकी रिलीज 11 सितंबर 2026 तय मानी जा रही है।