Shah Rukh Khan: शाहरुख खान मुंबई के एक खचाखच भरे बॉलरूम में पहुंचे और इतिहास रच दिया। एक्टर संस्थापक रिज़वान साजन के नेतृत्व में डैन्यूब ग्रुप के अपने नाम से बने पहले टावर शाहरुख़ज़ के उद्घाटन करने के लिए आए थे। यह इवेंट 5 स्टार होटल में हुआ। किसी कॉर्पोरेट अनावरण से ज़्यादा एक शो जैसा था। फैंस एक्टर की झलक पाने के लिए अपनी उमड़ पड़े थे, वहीं शाहरुख मुस्कुराते मुस्कुराते नजर आए। शाहरुख ने खुलासा किया कि रिज़वान चाहते थे कि यह कार्यक्रम दुबई में न होकर भारत में हो। बॉलीवुड सुपरस्टार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह इमोशन उनके लिए मायने रखती है।
