Shah Rukh Khan: शाहरुख ख़ान ने हाल ही में अपने फैंस को X पर मशहूर AskSRK सेशन कर खुश कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म किंग को लेकर कुछ दिलचस्प अपडेट शेयर किए। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही है और इसमें उनकी बेटी सुहाना ख़ान भी अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है।
