Shanaya Kapoor: 4 से ज्यादा लड़कियों को एक टाइम पर डेट कर रहा था शनाया कपूर का बॉयफ्रेंड, अनन्या पांडे ने दी थी सलाह

Shanaya Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर ने हाल ही में अपने निजी जीवन से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया, जो इन दिनों अपनी फिल्म तू या मैं के प्रमोशन में व्यस्त हैं, ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था।

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 8:52 PM
Story continues below Advertisement

कपूर खानदान की लाडली शनाया कपूर ने प्यार में धोखे की ऐसी सच्चाई बयां की, जो हर लड़की का दिल दुखा देगी। अपनी आगामी फिल्म 'तू या मैं' के प्रमोशन के दौरान 'रिलेशनशिप एडवाइस' पॉडकास्ट पर शनाया ने खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने रिश्ते में रहते हुए 5 लड़कियों से एक साथ चैटिंग की। यह राज तब खुला जब दोनों रोमांटिक वेकेशन पर विदेश घूमने गए। शनाया का यह इमोशनल कन्फेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

समुद्र की लहरों के बीच हनीमून जैसी छुट्टियां, हाथों में हाथ डाले वादे, लेकिन फोन की स्क्रीन पर छिपा काला सच। शनाया ने बताया, "मेरा फोन डाउन हो गया था, तो मैंने कहा तुम्हारा इस्तेमाल कर लूं? वो बोले हां। लेकिन जैसे ही अनलॉक किया, नोटिफिकेशन आया। एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम दिखा, फिर चैट्स खोलीं तो 5 लड़कियों से बातें कर रहा था। मैं स्तब्ध रह गई।" उन्होंने तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर दोस्त अनन्या पांडे को स्नैपचैट पर भेजा। अनन्या ने तुरंत सलाह दी, "ट्रेन पकड़ो, मेरे पास आ जाओ!"

तीन दिनों तक शनाया ने दर्द छुपाया। बाहर डिनर, घूमना-फिरना सब किया, लेकिन अंदर से टूट रही थीं। एक्स को शक हुआ तो मनाने के लिए महंगे झुमके गिफ्ट कर दिए। शनाया ने हंसते हुए कहा, "मैं इन्हें 'गिल्टी ईयरिंग्स' कहती हूं। आज भी पहनती हूं क्योंकि इन्हें मैंने कमाया है!" बॉयफ्रेंड ने सफाई दी देते हुए कहा कि क्या हुआ बात की तो वो सिर्फ मैसेज थे, फिजिकल कुछ नहीं हुआ।" शनाया ने जवाब दिया, "यह इमोशनल चीटिंग है!"

यह खुलासा बॉलीवुड में रिश्तों की नाजुक परतें उजागर करता है। शनाया, जिनके पिता संजय कपूर हैं, ने कहा यह अनुभव मुझे मजबूत बनाया। अनन्या का साथ उनकी सच्ची दोस्ती दिखाता है। आज के डिजिटल दौर में चैट्स धोखे का हथियार बन गए हैं। शनाया अब सिंगल हैं, करियर पर फोकस। फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे।


शनाया ने बताया कि इस मुश्किल समय में उनकी सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडे ने उन्हें सहारा दिया। अनन्या ने उन्हें तुरंत वापस आने की सलाह दी और कहा कि इस रिश्ते को आगे बढ़ाना उनके लिए सही नहीं होगा। शनाया ने स्वीकार किया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद ट्रॉमैटिक था और उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी का सबसे डरावना रिश्ता अनुभव बताया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।