Shanaya Kapoor: अपनी जॉ लाइन और फेस ट्रोलिंग को लेकर शनाया कपूर ने की खुलकर बात, बोलीं- कभी-कभी ये दुख पहुंचाता है

Shanaya Kapoor: एक नए इंटरव्यू में शनाया कपूर ने खुलासा किया कि जब भी उन्हें कमेंटसे ठेस पहुंचती है, तो वह अपनी मां महीप कपूर से सलाह लेती हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की...

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
अपनी जॉ लाइन और फेस ट्रोलिंग को लेकर शनाया कपूर ने की खुलकर बात

Shanaya Kapoor: बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही शनाया कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं, जिसमें उनके दुबले-पतले शरीर से लेकर उनके जॉलाइन तक हर चीज पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा हैं। हालांकि वह मानती हैं कि आलोचना कभी-कभी परेशान भी करती हैं, लेकिन अभिनेत्री कहती हैं कि वह इन सब बातों को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करती हैं।

जूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने इस बारे में खुलकर बात की और कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और उनकी शक्ल-सूरत को लेकर की जाने वाले कमेंट उन्हें कैसे प्रभावित करते हैं।

उन्होंने बताया कि वह हमेशा कमेंट सेक्शन पढ़ती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि “मुझे लगता है कि अलग-अलग तरह के कमेंट होते हैं। अगर यह मेरे काम से जुड़ा है, अगर यह मेरे डांस या परफॉर्मेंस पर फीडबैक है, तो चाहे वह कितना भी नकारात्मक हो, चाहे उसे कितने भी बुरे से लिखा गया हो मैं उसे क्रिएटिव फीडबैक के रूप में लेती हूं, क्योंकि यह मेरे दर्शकों के प्रति मेरा काम है। उनकी बात सुनना मेरा फर्ज है। हो सकता है कि इसे अच्छे तरीके से न कहा गया हो और यह थोड़ा चुभ सकता है, लेकिन यह एक तरह से वास्तविकता का एहसास दिलाता है।”


शनाया ने आगे कहा कि वह इसे ट्रोलिंग नहीं मानतीं, बल्कि रचनात्मक प्रतिक्रिया के रूप में देखती हैं। अभिनेत्री ने कहा, “मैं दर्शकों की एक्सेप्टेंश के लिए यहां हूं। अगर मुझे पता ही नहीं चलेगा कि वे मेरे बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं, और मैं उससे भागती रहूंगी, तो मैं ऐसा कैसे कर पाऊंगी? इसीलिए मुझे अक्सर ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं। लेकिन अगर यह मेरे रूप-रंग, मेरे चेहरे, या आज मैं कुछ ज्यादा पतली लग रही हूं, या मेरा जबड़ा थोड़ा बड़ा है, जैसी बातों से जुड़ा है, तो मैं उन्हें नजरअंदाज कर देती हूं। लेकिन हां, यह बताना जरूरी है कि कभी-कभी इससे दुख पहुंचता है, जब आप इससे भागते हैं, तो यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से थोड़ा मुश्किल हो जाता है।”

जब भी शनाया को किसी कमेंट से ठेस पहुंचती है, तो वह अपनी मां महीप कपूर से बात करती है। वह उन पर पूरा भरोसा करती है और उन्हें न केवल मानती है, बल्कि अपनी सबसे करीबी भरोसेमंद और सबसे अच्छी दोस्त भी मानती है।

शनाया को पिछली बार संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और मानसी बागला द्वारा लिखित फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में देखा गया था। यह रोमांटिक ड्रामा रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज़ हैव इट' पर आधारित था। विक्रांत मैसी भी इस फिल्म में थे, लेकिन फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

अब वह बेजॉय नाम्बियार की फिल्म 'तू या मैं' में नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने कलर येलो बैनर के तहत, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म प्यार और लाइफ स्ट्रगल पर युवाओं का नजरिया दिखाती है। तू या मैं 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका मुकाबला शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर की फिल्म ओ रोमियो से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।