एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। शेफाली के अचानक चले जानें से उनके परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। एक्ट्रेस का शुक्रवार की रात में निधन हो गया। एक्ट्रेस का 28 जून को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन 29 जून आज पराग त्यागी अपनी पत्नी की अस्थियों को लेकर समुद्र तट पहुंचे और हिंदू परंपराओं के अनुसार उनका अस्थि विसर्जन किया।
अस्थियों के विसर्जन के समय एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी काफी इमोशनल नजर आए और वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। पराग त्यागी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शेफाली की अस्थियों हुई विसर्जित
Filmygyan द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, पराग त्यागी को श्मशान से बाहर निकलते समय अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को हाथ में थामे हुए इमोशलन नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने समुद्र में विधिपूर्वक शेफाली की अस्थियों का विसर्जन किया। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गहरा दुख जताया। शेफाली की अस्थियों के विसर्जन के दौरान पराग के साथ उनके दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे। वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू थे।
शेफाली जरीवाला का हुआ अंतिम संस्कार
'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके पति पराग त्यागी सहित पूरा परिवार बेहद दुखी हैं। शुक्रवार रात जब वह उनके पार्थिव शरीर के साथ श्मशान के लिए रवाना हुए, तो उनकी आंखों से आंसू छलकते दिखे। उन्होंने शेफाली को अंतिम बार प्यार से विदा किया। श्मशान के लिए निकलते समय उनकी आंखों में आंसू थे। शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद पराग त्यागी मीडिया से प्राइवेसी की अपील की। उन्होंने भावुक होकर कहा, "मेरी परी के लिए आप सब दुआ कीजिए, प्लीज।" इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें घेरे हुए थे, जबकि पराग मीडिया से बार-बार सिर्फ यही कहते रहे कि शेफाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।