Get App

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक...अचानक दुनिया को छोड़ गए 'बिग बॉस' के ये 6 कंटेस्टेंट्स

Shefali Jariwala: 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे फैंस हैरान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इससे पहले भी कई 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स का असमय निधन हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 6:10 PM
Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक...अचानक दुनिया को छोड़ गए 'बिग बॉस' के ये 6 कंटेस्टेंट्स
शेफाली जरीवाला का अचानक दुनिया के छोड़कर जाने से हर कोई हैरान है

Shefali Jariwala: रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने कई चेहरों को पहचान दिलाई, लेकिन कुछ सितारों की अचानक मौत ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया। 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया। रिपोट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को गुरुवार रात 27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया। सिर्फ 42 साल की उम्र में शेफाली का अचानक दुनिया के छोड़कर जाने से हर कोई हैरान है।

इससे पहले भी कई 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट समय से पहले दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में

सिद्धार्थ शुक्ला

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के असमय निधन से हर कोई हैरान रह गया था। सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के विनर थे और उसी सीजन में शेफाली जरीवाला भी नजर आई थीं। साल 2021 में सिर्फ 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें