Shefali Jariwala: किस वजह से हुई शेफाली की मौत अबतक नहीं हुआ खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर आई ये जानकारी

Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया। एक पुलिस ने बताया कि, शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया है और उनकी मौत की वजह को फिलहाल 'रिजर्व' रखा गया है

अपडेटेड Jun 28, 2025 पर 10:21 PM
Story continues below Advertisement
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत की सूचना पुलिस को शनिवार तड़के रात 1 बजे मिली थी

Shefali Jariwala Passes away : 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हैरान रह गई। 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली 42 की उम्र में इन दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली की अचानक मौत से उनके परिवार वाले टूट गए है। मीडिया रिपोट्स में एक्ट्रेस की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। वहीं शेफाली की मौत कैसे हुए इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया है और उनकी मौत की वजह को फिलहाल रिजर्व रखा गया है।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा


पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, चूंकि मौत का कारण अभी तक साफ नहीं है, इसलिए मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि "एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत की सूचना पुलिस को शनिवार तड़के रात 1 बजे मिली थी। इसके बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए बीएमसी के कूपर अस्पताल भेजा गया।" अधिकारी ने कहा, "शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन मौत के कारण पर फिलहाल राय 'सुरक्षित' रखी गई है। शुरुआती जांच में यह एक नेचुरल डेथ लग रही है और फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।"

एक्ट्रेस का हुआ अंतिम संस्कार

एक अधिकारी ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और पुलिस टीम गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग स्थित एक्ट्रेस के अपार्टमेंट पहुंची थी। बता दें शुक्रवार रात शेफाली जरीवाला को उनके एक्टर पति पराग त्यागी, उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, "उन्हें रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 28 जून को उनके करीबी परिवार वालों, दोस्तों और प्रियजनों की मौजूदगी में किया गया।

कौन है शेफाली जरीवाला

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को सबसे ज्यादा पहचान 2002 में आए हिट म्यूजिक वीडियो "कांटा लगा" से मिली, जो पुराने लता मंगेशकर के गाने का रीमिक्स था। इस गाने की जबरदस्त पॉपुलैरिटी ने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने पति पराग त्यागी के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में हिस्सा लिया और फिर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी है।

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक...अचानक दुनिया को छोड़ गए 'बिग बॉस' के ये 6 कंटेस्टेंट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।