रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अब श्रद्धा कपूर ने भी इस स्पाई थ्रिलर को सराहा और डायरेक्टर अधित्य धर से सीक्वल को पहले रिलीज करने की गुजारिश की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धा बोलीं, "आदित्य धर ने धुरंधर जैसी कमाल की फिल्म बनाई, फिर पार्ट 2 के लिए तीन महीने इंतजार करवाना गलत है। इमोशंस के साथ मत खेलो, डेट आगे बढ़ाओ!"
