Do Deewane Seher Mein teaser out: ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर' में का फर्स्ट लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में सामने आने के बाद अब इस वन-ऑफ-ए-काइंड रोमांटिक ड्रामा का टीज़र भी रिलीज़ हो गया है। यह कहानी एक ऐसे प्यार की झलक देती है जो बिल्कुल रियल है, सरप्राइज़ से भरा हुआ है और सीधे दिल को छू जाता है।
