Get App

4 दिनों की गिरावट से उबरा Sensex, बढ़त के साथ 22556 पर बंद Nifty, बरसे निवेशकों पर ₹1.06 लाख करोड़

Sensex-Nifty closes green: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट से उबरते हुए आज 5 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। आज सिर्फ एक अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में तेज गिरावट दिखी थी और यह आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। इस माहौल में आज निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 4:11 PM
4 दिनों की गिरावट से उबरा Sensex, बढ़त के साथ 22556 पर बंद Nifty, बरसे निवेशकों पर ₹1.06 लाख करोड़
Sensex-Nifty closes green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चार दिनों की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में बंद हुए।

Share Market Rally: 25 साल में पहली बार लगातार आठ हफ्ते तक टूटने के बाद अब इस हफ्ते की शुरुआत मार्केट के लिए दमदार रही। एशियाई बाजारों में रौनक, अमेरिकी जॉब्स के कमजोर आंकड़े और कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से घरेलू मार्केट को सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 750 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 22600 के पार चला गया और दिन के आखिरी में भी ये बढ़त के साथ बंद हुए। वैसे इंट्रा-डे में एक बार इसने पूरी तेजी गंवा दी थी लेकिन फिर निचले स्तर पर खरीदारी के दम पर इसने जबरदस्त वापसी भी की। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छी रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज आज मार्केट को एफएमसीजी और सरकारी बैंकों से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला। निफ्टी एफएमसीजी आज डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सिर्फ फार्मा सेक्टर में बिकवाली का तेज दबाव दिखा, जिसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी आईटी लगभग फ्लैट रेड जोन में बंद हुआ। ओवरऑल इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स 472.77 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 72,382.47 और निफ्टी भी 133.80 प्वाइंट्स यानी 0.60% की मजबूती के साथ 22,555.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 722.23 प्वाइंट्स चढ़कर 72,631.93 और निफ्टी 199.85 प्वाइंट्स उछलकर 22,621.80 तक पहुंच गया था।

₹1.10 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें